भारतीय पत्रकारिता को एक नई दिशा देने वाले महान और ऐतिहासिक संपादक बी.जी. वर्गीज का जन्म 28 मई 1927 को हुआ था। वे ‘द हिंदुस्तान टाइम्स’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के संपादक रहे। समाज के मुद्दों को बेबाक तरीके से उठाने के लिए उन्हें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से नवाज़ा गया था। (The great and historical editor B.G. Verghese, who gave a new direction to Indian journalism, was born on 28 May 1927. He was the editor of ‘The Hindustan Times’ and ‘The Indian Express’. He was awarded the Ramon Magsaysay Award for boldly raising social issues.)
